बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने गोतस्करी के गैंग से जुड़े आरोपी की छह लाख रुपये कीमत की कार जब्त की है। थाना प्रभारी रामेश्वर यादव ने बताया कि आरोपी राशिद निवासी मोहम्मद नगर तराना थाना भोट जनपद रामपुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। अपराध से अर्जित की कई संपत्ति के तौर पर पुलिस ने उसकी एक कार को जब्त किया था। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपया आंकी गई थी। शनिवार को पुलिस ने डीएम के आदेश पर कार्रवाई की है। संवाद