फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रैली निकाल स्वयंसेवियों ने जल संरक्षण के बताए महत्व

Sat, 30 Mar 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में रंगोली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने जल के प्रयोग को बताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में एनएसएस शिविर में शुक्रवार को सावित्री बाई फुले इकाई के स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रमाधिकारी डॉ राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने जल के उपयोगिता एवं उसके महत्व को लेकर जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। लोगों को पानी के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


रैली महाविद्यालय से होकर गौर ब्लॉक मुख्यालय के रास्ते रमवापुर चौराहे तक गई।जहां स्वयंसेवियों ने आमजन लोगों को जल संरक्षण के उपयोग व महत्व को लेकर बताया कि जल है तो कल है,जल ही जीवन है,जल अनमोल है आदि नारों के माध्यम से जागरूक किया गया।उसके बाद रैली महाविद्यालय वापस आई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य डॉ ललित कुमार गोयल ने कहा कि जल संरक्षण का अर्थ है जल के प्रयोग को घटना एवं सफाई निर्माण एवं कृषि आदि के लिए अवशिष्ट जल का पुनः चक्रण करना।विशिष्ट अतिथि कॉलेज की अंग्रेजी विभागाधक्ष सायक आचार्य सीमा जयसवाल ने कहा कि पानी सभी जीवित प्राणियों के लिए बहुत कीमती है।पानी की कमी को रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक पानी का संरक्षण करना चाहिए और इसे अगली पीढ़ियों के लिए भी बचाना होगा। शिविर में छात्रा अंशू सिंह,रंजना,रूबी,शिक्षा शुक्ला, विजयलक्ष्मी,शायमा खातून,दीपा वर्मा,प्रिया,सुषमा व छात्र राजेश,अनिल वर्मा,मायाराम,अखिलेश रंगोली व पोस्ट के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।इस मौके पर डॉ गजेंद्र उबारन गिरी,डॉ सत्य प्रकाश,डॉ सुधीर कुमार,पूजा,राम प्रकाश वर्मा,पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें