लोगों ने दिन में कई फेरों में रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने की मांग उठाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गौर। ग्रामीण क्षेत्र की कई रूटों पर परिवहन विभाग की बसें दौड़ रही हैं, लेकिन गौर, टिनिच, हलुआ बाजार से जिला मुख्यालय का सफर तय करना है तो आपको सुबह रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। इसके बाद पूरे दिन इंतजार करते रहिए आपको बस की सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसे में यात्रियों को प्राइवेट या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने परिवहन निगम से दिन में रोडवेज बस चलाने की मांग की है।
बस्ती डिपो की ओर से हलुआ बाजार के सुकाहिया चौराहे के लिए एक अनुबंधित बस संचालित की जा रही है। यह बस बस्ती से शाम को पांच बजे रवाना होती है। यह बस 43 किमी की दूरी तय करती है। बस्ती डिपो से सुकाहिया चौराहे तक का किराया 67 रुपये है। इसी तरह गौर बाजार की दूरी 32 किमी है और 45 रुपये किराया देना पड़ता है। रोडवेज बस गोविंदनगर ,टिनिच गौर ब्लाॅक मुख्यालय होते हुए हलुआ बाजार के सुकाहिया चौराहे पर स्टॉप करती है। वही बस सुबह सात बजे जिला मुख्यालय के लिए आती है। सुबह में यदि यात्रियों की बस छूट गई तो पूरे दिनरोडवेज बस की सुविधा नहीं मिलेगी।
...
गौर ब्लाॅक मुख्यालय के साथ थाना, पोस्ट ऑफिस, आईटीआई, राष्ट्रीय कृत बैंक, इंटर कॉलेज, गन्ना समिति कार्यालय सहित कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं हैं। जहां प्रतिदिन कर्मचारियों का ड्यूटी के लिए आना-जाना लगा रहता है, लेकिन दिन में रोडवेज बस की सुविधा न होने से लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
-पवन चौधरी, ग्राम सभा सिद्धौर
...
गौर व टिनिच बाजार से सुबह जिला मुख्यालय के लिए एक बस की सुविधा है।उसके बाद दिनभर रोडवेज बस नहीं मिलती है। व्यापारियों के साथ अन्य लोगों को अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, खलीलाबाद, गोरखपुर तक की यात्रा करना है तो यहां से आपको रोडवेज बस की सुविधा नहीं मिलेगी। ब
-नवाब किशन कसौधन, व्यापारी, गौर बाजार
...
कोट
ग्रामीण क्षेत्र के लिए शासन स्तर से जो व्यवस्था बनाई गई है, उसी के मुताबिक रोडवेज बसों का संचालन कराया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिले के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध है।
-आयुष भटनागर, एआरएम