फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वयंसेवियों ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 21 Feb 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना की सावित्रीबाई फुले इकाई के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गौर गांव में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन




पहले दिन के शिविर में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर व आसपास के स्थान पर साफ-सफाई कर गांव वालों को स्वच्छता के प्रति संदेश दिया और कहा कि बीमारी को भगाना है, तो साफ-सफाई अपनाना है, स्वच्छता से ही स्वच्छ समाज की परिकल्पना किया जा सकता है, प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिविर में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ समाज के प्रति बहुत कुछ सीखने और जानने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय गीत का गायन करते हुए विशेष शिविर के सभी पहलुओं से स्वयंसेवियों को अवगत कराया।
छात्रा शिक्षा शुक्ला और मानतशा खान ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। द्वितीय सत्र में काजल, मीनू, मनीषा,प्रतिमा, ज़ेबा, मुस्कान, साजिदा, सजीना खातून, कुसुम, शिवानी, रूचि, उमा त्रिपाठी, जिलानी, श्याम चौहान, आशुतोष कुमार यादव, विकास कुमार यादव आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कई सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ गजेंद्र उबारन गिरि ने किया। इस मौके पर डाॅ. सत्य प्रकाश, डाॅ. सुधीर कुमार, डाॅ. अनुज कुमार, डाॅ. श्रीराम चौहान, राम प्रकाश वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें