फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शस्त्र पूजन के साथ स्वयंसेवकों ने मां भारती की सेवा का लिया संकल्प

Thu, 09 Oct 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अटल प्रेक्षागृह परिसर में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवक- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बनकटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर पंचायत बनकटी में शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। सीडीए एकेडमी से पंखोबारी पेट्रोल पंप तक पथ संचलन कर स्वयंसेवकों ने राष्ट्र गौरव, राष्ट्रीय एकता, सनातन धर्म की रक्षा और आत्मरक्षा का संदेश दिया। प्रांत प्रचारक रमेश ने मां भवानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शस्त्र पूजन कर मां भारती की सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक में नई ऊर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 2025 में अपनी स्थापना के 100 साल पूरे किए हैं। केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन इसकी स्थापना की थी। वर्तमान में भारत सहित 40 से अधिक देशों में 1 करोड़ से अधिक स्वयंसेवक मां भारती की सेवा को समर्पित हैं। समाज में राष्ट्रप्रेम और धर्मनिष्ठा की भावना जागृत करना हमारा लक्ष्य है।
जिला प्रचारक सर्वेंदु, नगर कार्यवाह आशीष, जिला संघ चालक प्रमोद, सच्चिदानंद, आनंद, राजेश, विवेकानंद, रविचंद्र, अंकिता, लल्लन, परमात्मा, राजेश, राम अदालत अतुल, इंद्रजीत, रोहित आदि स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत बनकटी ई. अरविंद पाल ने आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी, सीडीए एकेडमी की निदेशक डाॅ. अरुणा सिंह पाल, निधि जायसवाल, सविता यादव के साथ ही समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों समेत बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।
हर कार्यकर्ता संघ के लिए समर्पित

बस्ती। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में बुधवार को आरएसएस के शताब्दी वर्ष के विजयोत्सव एवं विजयादशमी पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित हो जाता है, और अपना व्यक्तिगत अस्तित्व भी संगठन के लिए समर्पित कर देता है। संघ ने देश और समाज के लिए कई संगठन तैयार किए, जो विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत हैं। संघ के स्वयंसेवक देश पर आए हर संकट में अग्रिम पंक्ति में रहते हैं।कार्यक्रम की शुरुआत नरेंद्र भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलन से की। इस मौके पर आदित्य, कन्हैया प्रसाद त्रिपाठी, वीरेंद्र, राजेंद्र नाथ तिवारी, विवेकानंद मिश्र, अंकुर वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद

अटल प्रेक्षागृह परिसर में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवक- विज्ञप्ति

अटल प्रेक्षागृह परिसर में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवक- विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें