फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वयंसेवकों ने की शस्त्र पूजा

Mon, 13 Oct 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। शताब्दी वर्ष पर आरएसएस ने तहसील क्षेत्र के उकडा पोखरे पर भानपुर मंडल में विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया। जिला प्रचारक सर्वेंद्र, जिला कार्यवाह नीरज व खंड संचालक भागवंत गुप्ता ने लोगों को आरएसएस की स्थापना के बारे में बताया और लोगों से एक जुट होने की अपील की। कहा कि शताब्दी वर्ष में गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पदाधिकारियों ने शस्त्र पूजन कर पथ संचलन किया। उकड़ा पोखरे से तहसील मुख्यालय तक आयोजित किया गया। खंड कार्यवाह अरुण, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम नाथ चौधरी, गिरजेश मिश्रा, समाज सेवी नितेश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें