फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विसुही और कुआनो भी उफनाईं... गांवों से लेकर सड़क तक पानी

Wed, 02 Oct 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गौर के विसुही नदी का बढ़ा जलस्तर माझा मानपुर मार्ग पानी में डूबा।। 
विज्ञापन
- मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित, मोटर बोट लगाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गौर। जिले की विसुही और कुआनो नदी भी उफनाई हुई है। जलस्तर बढ़ने से इन नदियों का पानी आसपास के गांवों से लगायत सड़क तक फैल रहा है। बेलवरिया जंगल- माझा मानपुर के रास्ते गोंडा जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया है। सड़क पानी में डूब जाने से कई गांवों का आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीण यहां मोटर बोट लगाने की मांग कर रहे हैं।

नदियों के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण दहशत में है। हलुआ बाजार के बेलवरिया चौराहे से माझा मानपुर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से पानी में डूब गया है। नदी के किनारे स्थित गांव बेलवरिया जंगल, अइलाकला, माझा मानपुर, मरवटिया, भुवालडीह, राजा का खलंगा पुरवा, बनिया का पुरवा, पगारे, जप्ती पुरवा, अहीर पुरवा, सिखवारिया, बरहपेड़ा आदि गांव बाढ़ की चपेट में है। जबकि पड़ोसी जिले के गोंडा के कुक नगर ग्रांट, धोबहा पुरवा, मिठवरिया पुरवा, हरदौनी, फुटहिया बाजार, बंदी का पुरवा सहित कई गांव बाढ़ से प्रभावित है। इन गांवों के लोगों का आवागमन भी इसी मार्ग पर निभर्र है। मगर सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित है। माझा मानपुर गांव के प्रधान सुभाष चंद्र चौधरी, साधु चौधरी, अशोक कुमार, रमेश वर्मा ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सड़क के ऊपर से पानी बहने लगा है। जिससे आवागमन ठप है। दो दिनों से लगातार जलस्तर बढ़ने से समस्या बनी हुई है। इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। लेकिन, अभी तक मोटरबोट, नाव आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किया गया है। बाढ़ की वजह से स्कूल वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। स्थानीय लोग जिला और ब्लॉक मुख्यालय से कट गए हैं। नजदीक के हलुआ बाजार जाने के लिए 25 से 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उधर किसानों के धान व गन्ना की फसल पानी में डूब गई है। पशुओं के चारा का भी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
कोट
नदियों के जलस्तर बढ़ने से बेलवरिया जंगल- माझा मानपुर मार्ग पानी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए मोटर बोट और नाव की व्यवस्था की जा रही है। राहत किट का भी इंतजाम कराया जा रहा है।
विनोद कुमार पांडेय, एसडीएम, हर्रैया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें