फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी

Wed, 02 Oct 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्ति हत्याकांड : एसओ ने एसपी को भेजी रिपोर्टए सरयू के किनारे 26 सितंबर को बोरे में मिला था शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शक्ति सिंह हत्याकांड में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद पुलिस आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। विवेचक एसओ देवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी है। माना जा रहा है कि एक9दो दिन में इनाम घोषित कर दिया जाएगा। उधर, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने कलवारी और दुबौलिया क्षेत्र के कई स्थानों पर दबिश दी।
नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी निवासी शक्ति सिंह की हत्या कर दुबौलिया क्षेत्र के सैफाबाद बंधे के किनारे सरयू नदी में फेंक दिया गया था। 26 सितंबर की सुबह मवेशी चरा रहे ग्रामीण और मछली का शिकार करने वाले वहां पहुंचे तो तटबंध के पत्थरों पर खून देखा। शक होने पर आसपास नजर दौड़ाने लगे तो पानी में बोरे में भरा हुआ कुछ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बोरे में युवक का शव मिला। बाद में उसकी पहचान शक्ति सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई विक्रम सिंह ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि उनके भाई शक्ति सिंह की हत्या उसके गांव के नागेश सिंह ने रवि सिंह, शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला आदि के साथ मिलकर की है। तहरीर दी कि इन लोगों ने 24 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट से शक्ति का अपहरण किया था। तहरीर के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने अपहरण कर हत्या और शव छिपाने के आरोप में नागेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला असहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें पुलिस अभी सिर्फ मनोज शुक्ल निवासी फेंसा थाना दुबौलिया को गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें