सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौकवा में राज्यपाल के भ्रमण की तैयारियों का जायजा लेते एसपी
बस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जिले में सोमवार को कार्यक्रम है। इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। राज्यपाल का हेलिकॉप्टर लखनऊ से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में अनुसार में विभिन्न आयोजनों में शामिल होगी।। उनके आने से आधा घंटे पहले ही भ्रमण वाले रास्तोंं को डायवर्ट कर दिया जाएगा। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी फुटेज और सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।
होगी कड़ी पुलिस सुरक्षा
राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में सुरक्षा के लिए लगाया गया है. किसी भी तरह की कोई चूक से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. पुलिस की विशेष टीमें राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात रहेगी। इसके अलावा एएसपी सहित सीओ और कई थानों के निरीक्षक व प्रभारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। एसपी ने बताया वीवीआईपी विजिट के चलते शहर के बाहरी इलाके फुटहिया व बड़ेवन क्षेत्र में ही डायवर्जन लागू होगा।
बाहर जिलों से बुलाए गई है पुलिस
राज्यपाल कार्यक्रम के जिले के अलावा परिक्षेत्र से पुलिस अधिकारी व फोर्स लगाई जाएगी। एसपी ने बताया चार पुलिस क्षेत्राधिकारी, 250 पुलिस कर्मी और एक प्लाटून पीएसी बुला ली गई है। इन्हें चयनित स्थलों पर तैनात किया जाएगा। राज्यपाल के मूवमेंट को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।