फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती पर पूजा करतीं नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
विज्ञापन

कई जगह हुए कार्यक्रम, आईटीआई में नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पूजन
बस्ती। कटरा स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में विश्वकर्मा जयंती विधिविधान से मनाई गई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा व विशिष्ट अतिथि जेडी प्रशिक्षण पुरुषोत्तम मिश्रा ने पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नोडल प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर रमापति, उमारमण त्रिपाठी, मंगलमूर्ति पाठक, हरिकिशोर पांडेय, रेखा, नीतू सिंह, दयाशंकर मौर्या आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र महराजगंज परिसर में विश्वकर्मा पूजा और दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में संस्थान के प्रशिक्षुओं का प्रमाणपत्र वितरित किया गया। निदेशक जयशंकर मिश्रा, रामआशीष, कुसुम चतुर्वेदी, पूर्णिमा तिवारी, हरिशंकर, उदयभान, सर्वेश शर्मा, प्रतिभा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने विश्वकर्मा जयंती धूूमधाम से मनाई। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, उमेश मिश्र, सत्यदेव मिश्र आदि मौजूद रहे। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र बस्थनवां, खतमसराय, पटखापुर, खेसुआ बाजार, केनौना, अमोढ़ा, केशवपुर आदि जगहों पर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।
कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार कुसौरा, भोयर, कर्मी बुजुर्ग, चकदहा, ताहिरपुर अगौना, गौसपुर, फेटवा चमनगंज आदि जगहों पर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार चीनी मिल परिसर में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। प्रधान प्रबंधक ब्रजेंद्र द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी, रवि प्रभाकर, आरपी सिंह, आरके सेंगर आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत, देईसाड़, महादेवा, बानपुर, बरहुआ, डेल्हा पार, पक्का बाजार, कराहपिठिया आदि क्षेत्रों में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

...
नगर पंचायत कार्यालय में हुई पूजा
भानपुर। नगर पंचायत कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की गई। अधिशाषी अधिकारी ऋृचा सिंह ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के पश्चात निकाय के सफाई कार्य के लिए लगे वाहनों की भी पूजा की। इस मौके पर अविनाश मिश्रा, वीरेंद्र, नितीश, अनिल, मुकेश, अतुल, दीपचंद्र नंदलाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें