फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र में सडक दुर्घटना में वृद्ध की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
वाहन की चपेट से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज(बस्ती)। थाना क्षेत्र के गड़हा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर बाद सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय वृद्ध की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी 60 वर्षीय सीताराम यादव के रूप में हुई। परिवार के लोगों के मुताबिक सुबह 11 बजे गांव के शिवम यादव की बाइक पर बैठकर सीताराम यादव बेटी उषा और दामाद रवि प्रताप से मिलने हर्रैया थाना क्षेत्र के सोमौड़ा गांव गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटकर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम गांव के पास बाइक से उतर गए। बाइक चालक शिवम को नाना से मिलकर आने को कहा और खुद सड़क पार कर दूसरी लेन में जाने लगे, तभी बस्ती से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुंअर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें