विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में मारवाड़ी मंदिर पाण्डेय बाजार से झंडा त
बस्ती। बृहस्पतिवार को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में मारवाड़ी मंदिर पांडेय बाजार से झंडा तिराहा कचहरी तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिवम मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष सदर, अभिषेक वर्मा आर्या नगर अध्यक्ष नगर पालिका के संयोजन में निकली इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। अनेक स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।
झंडा तिराहा पर तिरंगा यात्रा पूर्ण होने के बाद महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली है। 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रध्वज अवश्य फहराएं और वीर सपूतों को नमन करें।