फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विश्व हिंदू महासंघ ब्लॉक पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Mon, 22 Sep 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रविवार को दुबौलिया ब्लॉक के हनुमानबाग चकोही परिक्रमा मार्ग द्वितीय पड़ाव में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की। कार्यक्रम से पूर्व चिलमा बाजार से हनुमान मंदिर तक हिन्दू जन जागरण यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री, मीडिया प्रभारी, संयोजक सहित अन्य पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रदेश मंत्री सुधीर सिंह ने पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन करने और हिन्दुत्व की रक्षा में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में महासंघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें