बस्ती। बस्ती विकास समिति और नपा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जनजागरूकता अभियान के तहत वार्ड नंबर 14 गड़गोड़िया में साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया गया। इधर-उधर, सड़क पर कूड़ा-करकट न फेंकने की अपील की गई। राहुल श्रीवास्तव, पवन वर्मा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बस्ती को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। रोहन श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, विनय राजपूत, अयूब मोहम्मद मौजूद रहे। संवाद