फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिशन शक्ति के पांचवें फेज का वर्चुअल उद्घाटन

Sun, 21 Sep 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना परिसर में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर बेहद गंभीर है। सरकार लगातार नए विचार आमंत्रित कर रही है और पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कहा कि मिशन शक्ति के इस नए फेज में महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण से जुड़े मामलों पर पुलिस और अधिक कठोर रुख अपनाएगी। किसी भी मामले में दोषियों को कतई राहत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी, महिला मोर्चा जिलामंत्री नीलम गौड़, विजय नारायण तिवारी, प्रदीप सिंह पिंकू, विपिन पांडेय, राकेश शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें