फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में कन्या पूजन, मंदिरों में पूजन

Sun, 14 Apr 2019 12:17 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
घरों में कन्या पूजन, मंदिरों में पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अवतरण दिवस रामनवमी पर शनिवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। हाथी, घोड़ों के साथ निकली शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतार कर प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन


कंपनी बाग से निकली शोभा यात्रा को हियुवा के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा गांधी नगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चन के बाद यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा रोडवेज, जिला अस्पताल, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा चौराहा होते हुए पांडेय बाजार स्थित मारवाड़ी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में शामिल प्रभु श्रीराम दरबार अलावा भोलेनाथ व माता पार्वती, संकट मोचन हनुमान, राधा कृष्ण, ऊं साईंराम की पालकी व भगवान गणेश सहित तमाम देवी देवताओं की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा के समापन पर मारवाड़ी मंदिर में सुनील तुलस्यान ने आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया। उधर, नवरात्र के अंतिम दिन शहर से लेकर गांव तक हवन-पूजन हुआ। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल बजे। परंपरागत ढंग से श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया। शहर के हनुमानगढ़ी, गायत्री मंदिर, काली मंदिर पुरानी बस्ती, आवास विकास सहित विभिन्न मंदिरों में भोर से ही घंटा घड़ियाल बजने लगे। इसके साथ ही मंदिरों में हवन पूजन कार्यक्रम भी हुए। भारत स्वाभिमान समिति व आर्य समाज नई बाजार की ओर से स्वामी दयानन्द विद्यालय में रामनवमी के मौके पर वैदिक यज्ञ कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को याद किया गया। इस मौके पर विश्वनाथ प्रसाद शर्मा, सुभाष वर्मा, नवल किशोर आदि मौजूद रहे। उधर, ग्रामीण इलाकों में शोभा यात्रा निकाली गई। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी की ओर से श्रीराम नवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा देईपार चौराहा, औसापुर से भिटिया होते हुए वाल्टरगंज कस्बा से कंपनी बाग तक गई। इस मौके पर विनय सिंह, दुर्गेश, धर्मेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार  चैत्र रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने तिरंगा व केसरिया झंडा लहराते हुए शोभा यात्रा निकाली। यह यात्रा देईसाड़ से चलकर बनकटी होते हुए महादेवा चौराहे तक गई। इस मौके पर रवि चंद्र पांडेय, छोटू, रिंकू पाल, ऋषिकेश पाल, बलिराम पाल आदि मौजूद रहे। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री सूरत प्रसाद दूबे की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल बाइक सवार श्रद्धालु श्रीराम व माता सीता की झांकियों के साथ भगवा पताका लहराते हुए श्रीराम का जयघोष करते हुए चल रहे थे। कस्बा स्थित महादेव शिव मंदिर से राजकोट चौराहा होते हुए शोभा यात्रा बाजार में घूमी। इस मौके पर आकाश कसौधन, अमन मौर्य, विनोद, चन्द्रशेखर, राम कुमार आदि मौजूद रहे।हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार चैत्र रामनवमी के मौके पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में शोभा यात्रा एवं झांकी निकाली। श्रद्धालुओं ने मनोरमा नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान कर दान किया। हिन्दू युवा वाहिनी के अर्जुन पंडित की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने श्रीराम व माता सीता के साथ लक्ष्मण की झांकी निकाली। श्रीराम का जयघोष करते कार्यकर्ताओं ने आरती उतारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें