फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल संक्रमण : तेजी से घट रहे प्लेटलेट्स, डेंगू की आशंका

Fri, 26 Sep 2025 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती जिले के जिला अस्पताल में इन दिनों बच्चों में हाईग्रेड बुखार, डायरिया और वायरल बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के केस भी लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और फॉगिंग की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
​जिला अस्पताल के ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श के लिए कतारबद्ध मरीज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती। जिले में डायरिया, बुखार, पेट दर्द और खांसी-जुकाम वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में रोजाना डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच की जा रही है। प्लेटलेट्स गिरने और डेंगू के लक्षण पाए जाने पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डेंगू की आशंका से
विज्ञापन

मरीज सहम गए हैंं। क्षेत्रीय निदान केंद्र में ब्लड जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। चिल्ड्रेन वार्ड में हाईग्रेड फीवर और सामान्य बुखार के मरीज भरे पड़े हैं।
जिले में इस वर्ष अब तक मलेरिया के चार और डेंगू के 22 मामले आ चुके हैं। अगस्त माह में लगभग 180 हाईग्रेड बुखार के मरीजों को चिह्नित कर जांच कराई जा चुकी है। इनमें अधिकतर बच्चे हैं। वहीं, टाइफाइड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे हाईग्रेड व सामान्य बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, दूषित भोजन-पानी के चलते दस्त के मरीज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि मौसम के बदलते रुख के चलते वायरल संक्रमण के मामले बढ़े हैं। बताया कि डेंगू वाले मरीजों में ही प्लेटलेट्स की समस्या आती है। लापरवाही होने पर जान भी चली जाती है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि दस्त वाले बच्चों की संख्या बढ़ी है। कई में बुखार कई दिनों से है। झटका भी आ रहा। बताया कि यह मौसम बदलाव का है। इसमें बचाव जरूरी है। बुखार ठीक होने में सात से आठ दिन लग जा रहे हैं। गंदगी और मच्छरों के कारण संक्रामक बीमारियां हो रही हैं। ऐसे में साफ-सफाई जरूरी है।
-
जिला अस्पताल में आए 1102 मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक बुखार के मरीज आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1102 मरीज आए। मरीज पूरे शरीर में दर्द और थकान की शिकायत कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि वायरल बुखार के कारण मरीजों में प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहा है। इससे डेंगू और मलेरिया का भय बना हुआ है। वायरल बुखार में रोगी की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जााने से भी प्लेटलेट्स का स्तर गिर जाता है। गंभीर स्थिति में भर्ती कराने की जरूरत पड़ सकती है। दिन और रात को हल्का ठंडा मौसम होने के कारण रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इसके साथ ही बुखार की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और स्वयं दवा लेने से बचें।
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया की आशंका को देखते हुए नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। लोग वार्डों और मोहल्लों में फॉगिंग की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें