बस्ती। जिले में एक जनपद-एक उत्पाद योजना में चयनित सिरका उद्योग अब और बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने इस उद्योग नई ऊंचाई देने के लिए एक करोड़ रुपये की सौगात दी है। इससे लघु सिरका उद्योग की इकाइयां बढ़ेंगी।
अभी जिले में दो दर्जन सिरका उद्योग की लघु इकाइयां पंजीकृत है। उपायुक्त उद्योग केंद्र हरेंद्र प्रताप ने बताया कि जिले में सिरका उद्योग बहुत तेजी से पनपा है। इधर एक दशक में बस्ती के सिरका उद्योग को काफी पहचान मिली है। सरकार भी इस उद्योग को प्रोत्साहित कर रही है। लघु उद्यमियों को सिरका उद्योग लगाने में काफी मदद मिलेगी। संवाद