फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सड़क निर्माण देखकर गुस्साए लोग

विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गौर। पैकोलिया-शिवा घाट मार्ग का निर्माण मानक के अनुसार नहीं होने गांव के लोग भड़क गए। रविवार को क्षेत्र के समाजसेवी परासडीह निवासी पं. अमन शुक्ल के नेतृत्व में चकचई ओवरब्रिज के पास प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

गांववालों ने मानकविहीन सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग को दोषी ठहराया। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले पांच साल से पैकोलिया-शिवाघाट मार्ग को तोड़ कर छोड़ दिया गया था। तभी से स्थानीय लोग लगातार सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। जबकि कई बार इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी किया गया। यहां तक कि क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय सांसद से भी सड़क निर्माण के लिए आवाज उठाई। उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर काम तो शुरू करा दिया। लेकिन जिस तरह से ठेकेदार अपनी मनमानी से कार्य करा रहे है। उससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं है। अमन शुक्ल ने बताया कि शिवा घाट से लेकर बैरिहवा चौराहे तक लगभग 15 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण होना है। लेकिन मानक के अनुसार कार्य नहीं कराया जा रहा है। पुरानी गिट्टियों पर ही हल्का तारकोल डालकर पेंट किया जा रहा है और जगह-जगह बीच-बीच में सड़क की गिट्टियों उखड़ जा रही हैं। इससे यह सड़क बनने के कुछ ही दिन बाद पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विभाग से कार्रवाई और नियमानुसार सड़क बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर राजन त्रिपाठी, शंभू यादव, राहुल तिवारी, रंजन उपाध्याय, जगदीश तिवारी, रुद्रेश शुक्ल, अभिषेक उपाध्याय, बुधिराम वर्मा, भानु सिंह, शिवम पांडेय, महबूब खान, प्रांजल, सलमान, विकास जायसवाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें