फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीण अभियंताओं की इस लापरवाही से नाराज, उपकेंद्र का किया घेराव- जमकर नारेबाजी

Tue, 05 Mar 2024 05:58 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती के हर्रैया उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पिछले दिनों हाईटेंशन लाइन का केबल टूट गया था। लेकिन, जिम्मेदार अभी तक इसे सही नहीं कर सके।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन तार( सांकेतिक) - फोटो : बस्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती के विद्युत उपकेंद्र हर्रैया के जगदीशपुर गांव के लोगों ने मंगलवार को उपकेंद्र का घेराव किया। करीब सौ ग्रामीण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते उपकेंद्र पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में 22 फरवरी को हाईटेंशन तार गिरने से छप्पर में आग लग गई थी।

विज्ञापन


तभी से न तो तार जोड़ा गया और न ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई। ग्रामीण इसे लेकर पांच बार शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक कोई सुनवाई नही हुई। इसी से नाराज ग्रामीण मंगलवार को आक्रोशित होकर उपकेंद्र पहुंच धरने पर बैठ गए। विभागीय अधिकारी व कर्मी उपकेंद्र से गायब हैं। ग्रामीणों की मांग है कि तार को हटाकर आपूर्ति बहाल की जाए।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें