फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने बंद कराया काम

Fri, 28 Apr 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में मानक विहीन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के विशेषरगंज सूदीपुर मार्ग से पीएचसी रामनगर के लिए जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। करीब 12 सौ मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत करा रहा है। बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम बंद कराकर धरना प्रदर्शन किया। पीएचसी रामनगर परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे प्रधान प्रतिनिधि मुन्नू पांडेय, रामनिवास मौर्य, अवधेश यादव, मदन यादव, अजय चौरसिया, श्याम बिहारी, सरोज पांडेय, अंजलि, अजय तिवारी, राधेश्याम, प्रवीण कुमार आदि ने बताया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क पर रोड़ा डाले कई महीना हो गया। रोड़े के ऊपर से धूल साफ कराए बिना ही तारकोल डालकर गिट्टियां डाली जा रही हैं। इससे निर्माण के साथ ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। अफसरों से कई बार शिकायत की गई लेकिन जांच करने अभी तक कोई नहीं पहुंचा। अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत) विकास मिश्र ने बताया ग्रामीणों ने मानक विहीन सड़क निर्माण के आरोप में काम बंद कराया है इसकी सूचना मिली है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें