फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना फिटनेस फर्राटा भर रहे मंडल के 15,310 वाहन

Fri, 28 Apr 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडल में बिना फिटनेस के 15,310 वाहन दौड़ रहे हैं। अब इन वाहनों के खिलाफ आरटीओ ने सख्ती शुरू की है। बिना फिटनेस सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहन खतरा बन रहे हैं। संभाग के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जनपद में फिटनेस फेल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

बस्ती में 8940, सिद्धार्थनगर में 3210 एवं संतकबीरनगर में 3160 वाहन बिना फिटनेस संचालित किए जा रहे हैं। आरटीओ रविकांत शुक्ल ने बताया कि ऐसे सभी वाहन स्वामियों को निर्देश दिया गया है कि वे parivahan.gmin पर फिटनेस के लिए आवेदन कर प्रक्रिया पूरी करा लें। सात सीट से अधिक निजी चार पहिया वाहनों के स्वामियों से अपील की गई है कि ऑनलाइन फिटनेस स्लॉट बुक कराते हुए आवश्यक कार्रवाई पूरी करा लें। वरना अगले महीन से शुरू होने वाली सघन जांच अभियान में पकड़े जाने पर 5,000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें