फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तहसील दिवस में ग्रामीण ने दिया धरना, पेट्रोल पंप संचालक की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 17 May 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मृतक सेल्समैन के समर्थन में तहसील गेट पर धरना देते ग्रामीण।  संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के रिठिया हिंदुस्तान ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन जीत नरायन सिंह की 12 मई की रात संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को मृतक के परिजन एवं ग्रामीण प्रार्थनापत्र लेकर तहसील दिवस में पहुंचे। पेट्रोल पंप संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गेट पर ही धरना शुरू कर दिए। इस दौरान नारेबाजी भी हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंप संचालक ने बकाया मांगने से नाराज होकर सेल्समैन की हत्या करके शव को सड़क के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन

सेल्समैन के परिवार के अमित विक्रम सिंह और राजकपूर सिंह ने आरोप लगाया कि रात 10 बजे की घटना थी और परिजनों को सेल्समैन की मौत की जानकारी सुबह दी गई। पुलिस ने अज्ञात में शव की बरामदगी दिखाई। विरोध करने के बाद नगर पुलिस ने हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है लेकिन आरोपी पंप मालिक की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। आरोप लगाया गया कि पेट्रोल पंप मालिक कई वर्षों से सेल्समैन जीत नरायन के वेतन से हर महीने छह हजार रुपये काट लेते थे। जरूरत पड़ने पर वापस देने का आश्वासन दिए थे।
मृतका की पत्नी ज्योति सिंह समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। उसने बताया है कि पति जमीन खरीदने के लिए बकाया रकम मालिक से मांग रहे थे। इसी बात को लेकर उनके पति की हत्या कर दी गई है। उनके हाथ टूटे हुए थे। इस मौके पर ग्रामीण आनंद, रविचंद, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें