फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोटेदार की शिकायत लेकर आपूर्ति कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

Sat, 24 Jun 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कुदरहा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत पाऊं के लगभग 22 ग्रामीण कोटेदार के राशन न देने की शिकायत लेकर डीएसओ कार्यालय पहुंच गए। यहां डीएसओ से मिलकर ग्रामीणों ने कोटेदार के उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार न किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वह दुकान पर पहुंचे तो कोटेदार ने उनके राशन समाप्त हो जाने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि इसकी शिकायत जब पूर्ति निरीक्षक से की गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


दोपहर बाद आपूर्ति कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कोटेदार की तमाम शिकायतें भी की हैं। दूसरी ओर कोटेदार राघवेंद्र कुमार ने बताया कि मेरी दुकान का चयन अभी हाल ही में हुआ है। चयन का विरोध करने वाले राशन न देने की शिकायत कर रहे हैं, जबकि यह पहला माह है जब राशन वितरित करने का मौका मिला है।

डीएसओ सत्यवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण आए थे। उनकी बात सुन ली गई है। ग्रामीण बार-बार यह कह रहे थे कि वहां से राशन नहीं लेना है। जबकि अंत्योदय कार्डधारकों को पोर्टबिल्टी के आधार पर राशन मिलना संभव नहीं है। सभी को उसी दुकान से राशन दिलाया जाएगा। कोटेदार नहीं बल्कि जो ग्रामीण आए थे वही दुकान से राशन न देने की बात कर रहे थे। फिलहाल ग्रामीणों की शिकायत है उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें