बस्ती। शहर के बैरिहवा मोहल्ले के उपभोक्ता दिन से कटौती से खासे परेशान हैं। दिनभर फाल्ट दुरुस्त करने की कवायद चलती रही। हर घंटे फाल्ट के कारण हो रही कटौती की समस्या का स्थायी समाधान शुक्रवार को भी नहीं हो पाया।
उल्लेखनीय है कि शहर के गांधीनगर उपकेंद्र से बैरिहवा मोहल्ले को बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां स्थित एलटी लाइन करीब पांच दशक काफी पुरानी है। जैसे ही पीक आवर में लाइन पर लोड बढ़ता है तो तार या जंफर टूटकर गिर जाता है। इससे मोहल्ले के करीब 10 हजार उपभोक्ता दो दिनों से खासे परेशान हैं। बृहस्पतिवार रात अचानक लाइन में खराबी आ गई। जिसे ठीक करने की कवायद पूरी रात चली। शुक्रवार दोपहर से उपभोक्ताओं को जाकर कुछ राहत मिली। शाम आठ बजे तक लाइन में कोई फाल्ट नहीं आया था।
- बैरिहवा की लाइन के तार खराब हो चुके हैं। जिससे दिक्कतें अधिक आ रही हैं, दो दिनों में तारों को बदलवा दिया जाएगा।
- मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता नगरीय।