बस्ती। नगर में बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को अधिशाषी अभियंता से मुलाकात किए। बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायत मिल रही है।
नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने में विभागीय लापरवाही के कारण विलंब हो रहा है। तीन वार्डों को अभी तक नगर के फीडर से जोड़ा ही नहीं जा सका है। लाइनमैन बिना पैसा लिए खराब लाइन जोड़ने नहीं आते हैं। बिजलेंस छापेमारी के नाम पर उपभोक्ताओं से लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं और सम्मानित व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कई मोहल्ले में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है जिसके कारण कभी भी अनहोनी हो सकती है।
एक्सईएन अरुण सिंह ने आश्वासन दिया कि व्यवस्था में सुधार के लिए पहल होगी। सभासद राजेश पांडेय, राज कुमार चौधरी, मीना निषाद मौजजूद रहे। संवाद