फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं, अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा

Sat, 22 Nov 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोईलपुरा में शुक्रवार को गांव की समस्या–गांव में समाधान चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्य अतिथि एडीओ आईएसबी राज नारायण शुक्ला ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पेयजल, आवास एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सियाराम चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत में 65 लोगों को वृद्धा और सात लोगों को दिव्यांग पेंशन दिया जा रहा है। 10 लोगों का वृद्धावस्था पेंशन फार्म भरकर विभाग में जमा कर दिया गया है। जल्द ही उन्हें इसका लाभ मिलने लगेगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में 25 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इनमें चार खराब हैं। मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रधान ने मनरेगा के तहत किए गए विकास कार्यों की सूची ग्रामीणों के सामने पढ़कर सुनाई।
इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी राम प्रसाद, ओंकार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार चौहान, पंचायत सहायक बीना पाल, रोजगार सेवक आरती देवी और आशा बहू अंजनी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें