बस्ती में मेडिकल कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BASTI
ग्रामीणों ने गिराई गिराई मेडिकल कॉलेज की बाउंड्रीवॉल
बस्ती/महसो। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को तब हंगामा शुरू हो गया जब इसकी बाउंड्रीवॉल को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि इसको किसी तरह बना दिया गया, मगर बाद में ग्रामीणों ने गिरा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन से तीन दिन का समय मांगा गया था और समय मिला भी था, मगर गुपचुप ढंग से निर्माण करा दिया गया। इससे गांव का रास्ता बंद हो जाएगा।
रामपुर गांव में स्थित महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के बीच से होकर ग्राम खैराती का रास्ता जाता है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ग्रामीणों से बातचीत की और तय हो गया कि कॉलेज की बाउंड्री से सट कर गुजरने वाले जमीन को रास्ते के रूप में दर्ज कराया जाए। तय वार्ता के मुताबिक एसडीएम ने जमीन ग्राम सभा को उपलब्ध करा दी, मगर यह कच्चा मार्ग था। ऐसे में इसके निर्माण की शुरुआत हुई। इसी बीच कॉलेज प्रशासन ने अपने सीमा को बाउंड्रीवॉल से घेरने की योजना बनाई, जिसकी वार्ता भी ग्रामीणों से हो गई। तय हुआ कि तीन-चार दिन में गांव में जाने वाला रास्ता बन जाएगा। इसके बाद बाउंड्रीवॉल घेरा जाएगा। ग्रामीणों व प्रधान के प्रतिनिधि अब्दुल वहीद ने कहा कि बातचीत में सब कुछ तय होने के बाद भी ठेकेदार ने बाउंड्रीवॉल खड़ी करा दी। इसका विरोध किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।