फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अवर अभियंता को पीटा

Sun, 27 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज थाने के ओझागंज गांव में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के  जेई की पिटाई कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।  जेई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाने के ओझागंज गांव में दुबौलिया विद्युत उपकेंद्र से बिजली की  आपूर्ति होती है।शुक्रवार की देर शाम बिजली विभाग के जेई अरविंद कुमार मौर्या अपने कर्मचारियों के साथ गॉव में डोर टू डोर जाकर बिजली कनेक्शन की जांच कर रहे थे और लोगों से बिजली बिल जमा करने के लिए कह रहे थे।

इस दौरान गांव के किसी उपभोक्ता ने लो वोल्टेज की शिकायत जेई से कर दी। इसी बात पर जेई और उपभोक्ताओं में विवाद शुरू हो गया। इस पर गांव के कई लोगों ने जेई कि पिटाई कर दी। जेई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


जेई अरविंद कुमार मौर्या की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक, लल्लन, ओम प्रकाश निवासी ओझागंज को जेल भेजा है। एसओ बृजेश यादव ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनका शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें