बहादुरपुर। शुक्रवार शाम को काफी नीचे से विमान गुजरते देख कलवारी क्षेत्र में ग्रामीण हैरत में पड़ गए। ग्रामीण करुणेश मिश्र वृजेश सिंह, जयशंकर प्रसाद मिश्र, कुलदीप पांडेय, बजरंगी पांडेय, सुशील कुमार, आदित्य मिश्र आदि ने बताया कि देखने से यात्री विमान लग रहा था। काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। क्षेत्र कनैला, पुरौवा, उमरिया आदि गांवों के लोगों की नजर जब उड़ते वे फोटो, वीडियो बनाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे विमान पश्चिम की तरफ से आया और उमरिया गांव के ऊपर यू आकार बनाते हुए पुनः पश्चिम की तरफ चला गया। संवाद