फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विकासशील उद्योग व्यापार एसो. युवा शाखा के पदाधिकारी घोषित

Sun, 31 Aug 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को हुई। व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा के साथ उनके प्रभावी निराकरण का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सूर्यनाथ भारती जिला महासचिव, बलराम चौधरी का उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष और रविकांत दूबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश कुमार ने व्यापारी हितों के लिए प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष अनूप मिश्र ने की। वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आशीष स्वामी उर्फ कल्लू बाबा ने एकजुटता पर जोर दिया। लालजी, अनिल वर्मा, रामजी, सन्तोष, अब्दुल कादिर, विकास चौधरी, पवन, शुभम यादव, दीपक मद्धेशिया, कन्हैया, राकेश बिहारी, वृजेश चौधरी, अमित श्रीवास्तव, राकेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें