फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनुपस्थित तीन सचिवों से बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 31 Aug 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। ब्लाॅक सभागार में बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामपंचायतों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। अनुपस्थित तीन सचिवों से स्पष्टीकरण तलब किया। बीडीओ ने वीएचएनसी मद से खरीदे जाने वाले उपकरण को ग्राम सचिव जल्द से जल्द खरीदारी कराकर रिपोर्ट भेजें। इसमें लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि 14 स्थान पर अन्नपूर्णा भवन का का निर्माण कार्य प्रारंभ होना है सभी सचिव जल्द से जल्द आईडी निकालकर अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करें। बीडीओ ने बताया कि पूर्व में बन रहे पांच अन्नपूर्णा भवन ऊचगांव, बेहरा पकड़ी नासिर, छपिया लुटावन में कार्य प्रगति पर है वही जमदाशाही में जमीन विवाद के कारण नीव स्तर पर कार्य होने के बाद बंद पड़ा है। बीडीओ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत सहायक व रोजगार सेवक से की क्राफ्ट सर्वे की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें