फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज से शुरू हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

Mon, 20 Nov 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संकल्प यात्रा में पात्रों व वंचितों को दिलाया जाएगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

नगर निकाय, ग्राम पंचायत व जिला स्तरीय समिति का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए शासन के निर्देश पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा, बल्कि पात्र एवं संभावित लोगों के नामांकन की प्रक्रिया मौके पर पूरी की जाएगी। सोमवार से संकल्प यात्रा शुरू होगी।
डीएम अंद्रा वामसी ने जारी आदेश में कहा है कि नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में सक्रिय जन भागीदारी के माध्यम से जन सुविधाओं व सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे कमजोर लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। इसके लिए नवंबर माह के तीसरे हफ्ते से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की जाएगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जिले के नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में योजनाओं का लाभ जन जागरूकता के माध्यम से वंचितों, कमजोरों एवं पात्र तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन जागरूकता लाना, सरकारी योजनाओं के संबंध में लाभार्थियों से बातचीत एवं व्यक्तिगत कहानियों और अनुभवों को साझा करना और योजनाओं के पात्र और संभावित लाभार्थियों का यात्रा के दौरान ही नामांकन किया जाना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए तीन स्तरीय समित का गठन किया गया है। जिला स्तर पर यात्रा का आयोजन, क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण डीएम की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। नगर निकाय स्तर पर परियोजना अधिकारी डूडा और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान की अध्यक्षता वाली समिति यात्रा का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें