फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान क्रय केंद्रों को सक्रिय करने के निर्देश

Mon, 20 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के नव निर्वाचित संचालक मंडल की बैठक पांडेय बाजार स्थित कार्यालय पर हुई। अध्यक्ष पुष्पा चतुर्वेदी ने सहकारिता की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों को सक्रियता से संचालित रखा जाए। किसानों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। कुल 16 धान क्रय केंद्र किसानों के लिए खोले गए हैं। संस्था के सचिव राजीव लोचन पाठक ने विकास के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी। इस मौके पर उर्मिला यादव, राघवेंद्र पांडेय, अमरजीत सिंह, विवेक, मधुबन यादव, रामभवन शुक्ल, विघ्नेश्वर प्रसाद दुबे, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें