फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लिटिल फ्लावर्स स्कूल में मनाई गई विजयादशमी

Wed, 01 Oct 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
लिटिल फ्लावर्स स्कूल में मनाई गई विजय दशमी- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल के प्रांगण में प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं की ओर से संक्षिप्त रामलीला का मंचन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन, मां दुर्गा की आरती और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

रामलीला में वनवास से लेकर रावण वध तक की लीला प्रस्तुत की गई। मुस्कान, शिवांगी और अंशिका ने राम, लक्ष्मण और सीता का अभिनय किया। अनीता और खुशबू ने कैकेयी व दशरथ का अभिनय कर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं, सोनी और सुहानी ने रावण और शूर्पणखा का आकर्षक मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अंत में रावण पुतले का दहन कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।
प्रबंधक ने बच्चों को रामायण के आदर्श चरित्र एवं जीवन संघर्षों की सीख देते हुए बताया कि समस्याओं से घबराने की बजाय उनका सामना करना चाहिए। प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए माता-पिता का सम्मान करने एवं अन्याय मार्ग पर न चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूजा, शिवाली, सौम्या, मधु सिंह, श्रद्धा सिंह, रुचि, अर्पिता, कोमल, शशि, साक्षी, तन्मय, राजमणि, प्रीति अस्थाना सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें