फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनएमएमएस में विजय कुमार का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
-चार साल की पढ़ाई का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकचंद। क्षेत्र के संविलियन विद्यालय पुर्सिया के कक्षा-8 के छात्र विजय कुमार का चयन राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) में हुआ है। इसमें चयनित होने पर विजय को सीबीएसई के श्रेष्ठ स्कूल में प्रवेश मिलेगा। उनकी 9 से 12 कक्षा तक की पढ़ाई का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। उन्हें चार साल तक केंद्र सरकार एक लाख रुपये देगी।
विज्ञापन

विजय कुमार के चयन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य भारती गुप्ता ने बताया कि वह पढ़ने में काफी होनहार है। देशभर के 1500 सौ बच्चों का ही इसमें चयन किया जाता है, जिसमें विजय ने 168 वीं रैंक प्राप्त की है। उनके चयन पर बीईओ धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, त्रियुगीनाथ, उमेश शुक्ला, प्रभात शुक्ला, रमाकांत सिंह, ओमप्रकाश, मधुबाला आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें