फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विजय क्रिकेट एकेडमी बी ने ए को 98 रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में बॉलिंग करता ​खिलाड़ी स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। पचपेड़िया स्थित क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को अंडर-14 दो दिवसीय टेस्ट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला विजय क्रिकेट एकेडमी-ए वर्सेस विजय क्रिकेट एकेडमी-बी के बीच खेला गया। जिसमें बी टीम ने ए को 98 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

उद्घाटन धर्म प्रकाश उपाध्याय ने किया। टॉस जीतकर ए टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बी टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 70 ओवर खेलकर 246 रन का स्कोर बनाया। प्रतीक गुप्ता 76 रन, आयुष तिवारी 65 रन, अंश यादव 49 रन, सफान रहमत 34 रन बनाए। शिवांश त्रिपाठी चार विकेट लिए। युवराज पाठक, शाश्वत पांडेय और शौर्य पांडेय ने दो-दो विकेट लिया।
ए टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 148 रन 45 ओवरों में बनाया। शौर्य पांडेय 51, शिवांश वर्मा 33, श्रीद् मिश्रा 25 रन बनाए। आयुष तिवारी, अंश यादव ने दो-दो और निर्भय प्रकाश गौड़ व अक्षत पांडेय तीन-तीन विकेट लिए। विजय क्रिकेट एकेडमी-बी की टीम ने 98 रनों से ये मुकाबला जीत लिया। भूतपूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी पृथ्वी सिंह एवं आईसीसी क्वालिफाइड कोच राहुल उपाध्याय की देखरेख में मैच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें