फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, विदेश से आने वालों पर रखेगी नजर

Sat, 21 Mar 2020 12:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना से सतर्कता बरतते लोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
टीबी कार्यक्रम आरएनटीसीपी में लगे स्वास्थ्य कर्मी अब विदेश से आए लोगों पर नजर रखेंगे। इसके लिए शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। विदेश से आए लोगों का फार्म भरवाने के साथ उन्हें 14 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रहने की सलाह देंगे। इसी के साथ वे चार सप्ताह तक उनके स्वास्थ्य पर नजर भी रखेंगे। उन्हें स्वच्छता व कोरोना वायरस के लक्षण आदि के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने कहा कि इस समय बड़ी संख्या पर विदेशों से लोग जिले में आ रहे हैं। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखा जाना आवश्यक है। कहा कि दो सप्ताह तक तो उन्हें घर में अलग-थलग रहने की सलाह दी जाए तथा चार सप्ताह तक उनके व उनके परिवार के स्वास्थ्य पर नजर रखा जाना जरूरी है। विदेश से आने वालों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम से जुड़े कर्मी गांवों में जाकर उनका फार्मेट ए व बी पर उनका विवरण भरकर जिला मुख्यालय पर लाकर जमा कराएंगे। कहा कि इस समय जबकि यह रोग तीसरे चरण में पहुंच रहा है, जागरूकता जरूरी है। इसी के साथ सीएचसी/पीएचसी पर तैनात एलटी व एलए को भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


आईडीएसपी के इपिडियामोलॉजिस्ट उमेश कुमार, जिला सर्विलांस सेल के एलटी रवींद्र चौधरी ने बताया कि पीपी किट पहनकर ही संदिग्ध का गले व नाक का नमूना लिया जाना है। इसमें पूरी एहतियात बरतनी जरूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. जलज खरे, जिला क्वालिटी एश्योरेंस सेल के जिला कंसल्टेंट डॉ. अजय कुमार व विनय कुमार सिंह ने भी जरूरी जानकारी दी।

मस्जिदों में पहुंचकर घर में इबादत की दी सलाह
स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को मस्जिदों पर पहुंची। नमाजियों को घरों पर ही रहकर इबादत करने की सलाह दी गई। एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि लोगों से कहा जा रहा है कि हो सके तो घरों में ही इबादत करें।

छोटे बच्चों व बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें। बुखार, खांसी सहित अन्य कोरोना के लक्षण होने पर तत्काल मरीज को अलग कमरे में रखें। सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। विदेश से अगर घर में कोई आया है तो उसके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं।

नहीं किए जाएंगे सामान्य ऑपरेशन
बस्ती। कोरोना को लेकर जहां निजी नर्सिंग होम सतर्क हैं तो वहीं अब मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को बंद कर दिया गया है। हालांकि अब भी इन दोनों अस्पतालों में विशेष स्थिति के मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा, मगर सामान्य आपरेशन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

डॉक्टरों ने लोगों को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल न आने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किया है, मगर चिकित्सकों ने लोगों की भीड़ को देखते हुए सामान्य ऑपरेशन करना बंद कर दिया है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने कहा कि सामान्य ऑपरेशन की व्यवस्था पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी गई है, मगर जिन मरीजों का ऑपरेशन जरूरी है उसे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें