कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरिहर पुर गांव में रविवार को दोपहर में आगजनी के दौरान एक युवक पुलिस पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैै।
पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई हैं। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में रविवार को दोपहर में सीवान में आग लग गई जिससे ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाना शुरू कर दिया। इस पर गांव का एक युवक पहुंचा और पुलिस पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कानून संबंधी भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की तलाश किया जा रहा है। संवाद