फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थाने के सामने तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल

Mon, 05 Aug 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह वीडियो वायरल हाेने के बाद सक्रिय हुई एसओजी व स्वाॅट टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। थाने के सामने एक युवक का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। युवक को पकड़ने के लिए कप्तानगंज एसओजी और स्वाट टीमें रविवार को दिनभर क्षेत्र में घूमती रहीं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि, वायरल वीडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से वीडियो वायरल होने लगा। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर कप्तानगंज पुलिस की किरकिरी होने लगी कि युवक ने थाने के गेट पर तमंचा लहराते हुए रील बना लिया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वीडियो वायरल होते ही कप्तानगंज पुलिस, स्वाट व एसओजी की टीम सक्रिय हो गई। आरोपी युवक की पहचान के लिए दिनभर दबिश देती रहीं, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें