फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमरडोभा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी पटाई का वीडियो वायरल

Sun, 18 Jun 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में मनरेगा कार्याें में अनियमितता का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बनकटी क्षेत्र के अमरडोभा गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में मिट्टी का काम ट्रैक्टर-ट्रॉली से कराया जा रहा था। किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन

इस काम के लिए मनरेगा से मस्टर रोल भी निकल चुका है। पार्क में मिट्टी पटाई का कार्य ट्रैक्टर ट्रॉली से होता देख ग्रामीण ने इसकी सूचना बीडीओ को भी दे दी। बीडीओ केदारनाथ कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में था। इसलिए सूचना विलंब से मिली, मामले की जानकारी हुई है। सचिव के माध्यम से जानकारी ली जा रही है। यदि वायरल वीडियो सही पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें