फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिस्टल जैसा लाइटर का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 May 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पिस्टलनुमा लाइटर रखने व सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर प्रसारित करने वाले दो व्यक्तियों को पैकोलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैकोलिया योगेंद्र कुमार ने बताया कि इसी थानाक्षेत्र के तेनुआ निवासी जितेंद्र कुमार कनौजिया व गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के बनरहा निवासी अवधेश कुमार कनौजिया ने पिस्टल नुमा लाइटर दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किया था। इसकी सूचना पर दोनों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में थानाध्यक्ष पैकोलिया योगेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी मुसहा हरि राय और आरक्षी राकेश चौहान थाना पैकोलिया शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें