फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टोल कर्मियों से विवाद के बाद धरने पर बैठे विहिम जिलाध्यक्ष

Sat, 20 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओ ने टोल प्लाजा पर दिया धरना।
विज्ञापन
बस्ती। मड़वानगर टोल प्लाजा पर बृृहस्पतिवार आधी रात विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह से कर्मियों का विवाद हो गया। टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद के बाद वह समर्थकों के साथ रात में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने टोल कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह, समाजसेवी आशीष शुक्ला के साथ ही अन्य नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार से वार्ता और दोषी टोल प्लाजा कर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि टोल पर लोकल का होने की बात बताने और आधार कार्ड दिखाने के बावजूद उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने ज्ञापन देकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि 60 किलोमीटर के दायरे में तीन टोल प्लाजा वैध है या अवैध, इसकी जांच कराई जाए। हाईवे के सर्विस लेन कट पर यदि अवैध वसूली हो रही है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि प्रशासन ने यदि त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को दंडित नहीं कराया तो वे प्रकरण को न्यायालय के समक्ष ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें