फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घना कोहरे से सड़क पर रेंगने रहे वाहन, नौ बजे बाद सामान्य हुई दिनचर्या

Fri, 01 Dec 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार को सीजन के सबसे घने कोहरे ने लोगों को किया परेशान
विज्ञापन

बस्ती। शुक्रवार ह करीब नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे सुबह आमजन जीवन प्रभावित रहा। चालू सीजन में पहली बार घने कोहरे के कारण हाईवे व अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद से ही धुंध छाने लगी थी।
शुक्रवार सुबह के समय नजदीक से साफ नजर नहीं आ रही थी। इससे स्कूली बच्चे व कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, ठंड में इजाफा नहीं रहा। सुबह नौ बजे के बाद जब सूर्य ने चमक बिखेरा तो कोहरा छंटा। इसके बाद सड़कों पर आवाजही सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से रात में ही कोहरे गिरने लगता था, लेकिन शुक्रवार को यह काफी घना होने के कारण लोगों को की परेशानी का कारण बन गया। खासकर वाहन चालकों के लिए। अब सुबह-शाम ठंड होने के कारण लोगों घरों से गर्म कपड़ा पहनकर ही निकल रहे हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बतया कि दिसंबर दूसरे हफ्ते से ठिठुरन बढ़नी शुरू हो जाएगी। पूर्वी हवाओं के कारण शुक्रवार को कोहरा ज्यादा घना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें