फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में वाराणसी की टीम ने मेरठ को हराया

विज्ञापन
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : BASTI
विज्ञापन
उद्घाटन मैच में वाराणसी की टीम ने मेरठ को हराया
विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। नगर पंचायत कप्तानगंज में बुधवार को चार दिवसीय 66वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आतिशबाजी के साथ किया गया। उद्घाटन मैच में वाराणसी मंडल की टीम ने एक अंक की बढ़त हासिल करते हुए मेरठ मंडल की टीम को हराया।
इस मौके पर झिनकूलाल इंटर कॉलेज कलवारी, श्री कृष्णा पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती आदि स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी रहे। उन्होंने कहा कि हार और जीत, खेल का हिस्सा होता है। हम चाहेंगे कि आप लोग खेल भावना के साथ खेलें और क्षेत्र गांव के साथ जिले का नाम भी रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन मैच के वाराणसी और मेरठ के अंडर-14 बालक वर्ग के खिलाड़ियों से सांसद ने परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाबचंद, जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव, प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, नीलम सिंह, अनिल कुमार तिवारी, रमेश कर पाठक, अरुण भारती, अमित यादव, अजय कुमार वर्मा, माता प्रसाद त्रिपाठी, संतोष कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, घनश्याम लाल श्रीवास्तव, विजय सेन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह मंजुल, जनपदीय क्रीड़ा सचिव शिवपूजन वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री राम प्यारे चौधरी इंटर कॉलेज नकटीदेई बुजुर्ग रेहरवा के प्रबंधक केके चौधरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें