बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को हॉकी बस्ती
की ओर से आयोजित जान डियर कप इंजीनियर आरसीएल श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य
स्तरीय पांच दिवसीय हॉकी शुरू हुई। बस्ती को 4-1 से हराकर वाराणसी हॉस्टल
ने उद्घाटन मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि डीएम अनिल कुमार दमेले रहे।
उद्घाटन
मुकाबले में वाराणसी हॉस्टल के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में अपना दबदबा
कायम रखा। पहले हाफ के दसवें मिनट पर वाराणसी के शिवाकांत ने पहला फील्ड
गोल किया। 18वें मिनट में वाराणसी के खिलाड़ियों के बेहतर मूव बनाया।
इसका
फायदा उठाते हुए अजय ने दूसरा गोल दाग कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला
दी। दूसरे हाफ के 15वें मिनट में तीसरा फील्ड गोल वाराणसी टीम के दीपक
गुप्ता ने किया। इसके बाद बस्ती के कप्तान शत्रुघ्न प्रजापति ने एक गोल कर
अंतर को कम किया। लेकिन इसके बाद वाराणसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक रवैया
अपनाया और आखिरी समय में अजय ने चौथा गोल कर अपनी टीम को 4-1 से जीत दिला
दी।
इससे पहले मुख्य अतिथि ने स्व. आरसीएल श्रीवास्तव के चित्र पर
माल्यार्पण के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। हॉकी
बस्ती के अध्यक्ष अखिलेश दुबे, सचिव तनवीर आलम, संयुक्त सचिव जीशान हैदर
रिजवी शानू, देवेंद्र श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि डीएम और विशिष्ट अतिथि
रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के मुख्य संरक्षक डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव और डॉ
अश्विनी कुमार सिंह को बैज लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
आयोजक
मंडल की ओर से व्यापारी नेता अमरमणि पांडेय, जान डियर कंपनी के टेरीटरी
मैनेजर अवनींद्र सिंह, भाजपा नेता दयाशंकर मिश्र, अनूप खरे, डॉ आरजी सिंह,
क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर आदि का भी स्वागत किया गया।
एसपी
चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों ने ...चक दे इंडिया... और इंडियन पब्लिक स्कूल
के बच्चों ने ...वंदेमातरम... प्रस्तुत किया। दोनों स्कूल के बच्चों को
हॉकी बस्ती की ओर से पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से आपसी
भाईचारा बढ़ता है। जीत हार तो खेल का हिस्सा है।
पहले स्कोरर
वाराणसी के शिवाकांत को रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर केके सिंह ने
पुरस्कार दिया। जबकि मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नेशनल हाकी प्लेयर इमरान खां
और सलमानुर रहमान ने वाराणसी के खिलाड़ी नौशाद को दिया। मैच के टेकनीकल
कमेटी पर राष्ट्रीय अंपायर सलीम खां, विवेक सोनी, सूर्यप्रताप रहे।
मैच
के अंपायर मनीष द्विवेदी और शादाब खान रहे। संचालन शुएब रहमान ने किया। इस
मौके पर राजन गुप्ता, असद रजा, कैलाश दुबे, जेपी तिवारी, सूर्य मोहन सिंह,
नोमान अहमद, अशोक पांडेय, देवेंद्र पांडेय, जयप्रकाश गोस्वामी आदि मौजूद
रहे।