फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती को हराकर वाराणसी का ट्रॉफी पर कब्जा

Wed, 14 Feb 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
क्रिकेट : वाराणसी के साहिल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बजरंगबली सरस्वती व्यामशाला में चल रहे जगदंबिका देवी व हनुमंत प्रसाद मिश्र मेमोरियल राज्य स्तरीय डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मैच बस्ती और वाराणसी की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बस्ती को हराकर वाराणसी की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती की टीम 25 रन का स्कोर खड़ा पाई। जवाब में वाराणसी की टीम ने चार विकेट रहते हुए जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रथम सेमीफाइनल में सोनी स्पोर्ट्स क्लब बस्ती ने राहुल और बिट्टू उपाध्याय के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कुशीनगर को पांच रन व दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने बस्ती राइडर को अंतिम ओवर तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सिद्धार्थ शंकर मिश्र ने आयोजन समिति की तरफ से विजेता टीम को 21,000 रुपये नकद, ट्रॉफी तथा उपविजेता सोनी स्पोर्ट्स क्लब बस्ती को 11,000 और ट्रॉफी दिया। वाराणसी के साहिल को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। इस मौके पर सचिव वंशगोपाल मिश्र, अजीज, राघवेंद्र मिश्र, विश्वनाथ सोनी, सपन सर्राफ, नीरज सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें