फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूसरे दिन वंदे भारत में सवार हुए 48 यात्री

Tue, 11 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन।
विज्ञापन
बस्ती। सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन समय से पहले चल रही है। दूसरे दिन सोमवार को बस्ती स्टेशन पर यह ट्रेन निर्धारित समय सुबह 6.54 बजे से चार मिनट पहले 6.48 बजे ही पहुंच गई। समय से पहले पहुंचने की वजह से यहां 6 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। इससे यात्रियों को बैठने में काफी सहूलियत मिली।
विज्ञापन

गोरखपुर वाया अयोध्या लखनऊ तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में बस्ती से सवार होने वाले यात्रियों की संख्या दूसरे दिन भी कम नहीं रही। पहले दिन यहां से 45 यात्री सवार हुए थे तो दूसरे दिन सोमवार को 48 यात्री इस ट्रेन में सवार हुए। सभी के टिकट कंफर्म बताए गए। इसमें एक्जीक्यूटिव क्लास के एक और चेयरकार के 47 यात्री शामिल रहे।
इन यात्रियों में लग्जरी सुविधा में यात्रा करने को लेकर उत्साह बरकरार रहा। लोग समय से पहले पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्री अपने कोच की तरफ दौड़ पड़े। हालांकि यहां दो मिनट के स्टॉपेज के बदले यात्रियों को छह मिनट का समय मिला। क्योंकि यह ट्रेन चार मिनट पहुंच गई थी। 6.54 बजे वंदे भारत आगे के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार के लिए बस्ती स्टेशन से अयोध्या और लखनऊ तक के लिए कुल दस यात्रियों ने बुकिंग कराई है। सामान्य ट्रेनों से महंगा किराया होने के बाद भी यात्रियों में इस ट्रेन से सफर करने की उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें