फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भैंस नहलाने पोखरे में उतरे किसान की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। भैंस नहलाने के लिए पोखरे में उतरे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रैकवार गांव के 57 वर्षीय किसान की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र रैकवार गांव के रहने वाले धर्मराज खेती और मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम को वह भैंस नहलाने के लिए गांव के उत्तर मझारी के पोखरे पर गए थे। रात सात बजे उनकी भैंस घर पहुंची, लेकिन धर्मराज घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई।

गांव के लोग देखने गए तो लुंगी, कमीज और चप्पल पोखरे के बाहर पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई। पोखरे में शव होने की आशंका को लेकर गांव के सुरेंद्र कुमार और राम जतन ने दो घंटे कड़ी मेहनत के बाद धर्मराज (57वर्ष) के शव को बाहर निकाला। शव निकलते ही गांव में कोहराम मच गया। दिवंगत धर्मराज की मौत से कुनबा बिखर गया। उनकी मौत से पत्नी सोना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटों में जिलाजीत और मनोज कुमार रोटी रोजी की तलाश में गैर प्रांत हैं। पिता की मौत की सूचना मिलने पर दोनों रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें