फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंंदे भारत : सांसद दिखाएंगे हरी झंडी, करेंगे बभनान तक यात्रा

Fri, 07 Jul 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन के स्वागत के लिए सजाया गया स्टेशन
विज्ञापन
वंंदे भारत : सांसद दिखाएंगे हरी झंडी, करेंगे बभनान तक यात्रा
विज्ञापन

बस्ती। वंदे भारत ट्रेन को लेकर उत्साह है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को गोरखपुर से रवाना करेंगे, जो शाम 4.30 बजे यहां पहुंचेगी। यहां से ट्रेन को सांसद हरीश द्विवेदी हरी झंडी दिखाकर आगे भेजेंगे। वह बभनान तक इस ट्रेन से यात्रा भी करेंगे।
यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने दी है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी। 9 जुलाई से सुबह 6:52 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आएगी। यहां ट्रेन का दो मिनट का ठहराव है। ट्रेन में 8 बोगी वातानुकूलित (7 चेयरकार और एक एक्जीक्यूटिव क्लास) रहेगी।
विज्ञापन

ट्रेन के यात्रियों को खाने पीने की व्यवस्था आईआरसीटीसी के बेस किचन से होगी। वंदे भारत के स्वागत के लिए स्टेशन परिसर को रंंगीन लाइटों से सजाया गया है। कहीं कोई चूक न हो इस पर निगरानी के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सांसद को झंडी दिखाने के लिए आरपीएफ ने मंच बना दिया है। इसके अलावा यहां स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ की 50 व जीआरपी की 40 संयुक्त टीम निगरानी के लिए लगाई गई हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस के 2 एसओ, 22 एसआई 100 पुरुष कांस्टेबल व 22 महिला कांस्टेबल मौजूद रहेंगे। यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक टीम भी मौजूद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें